

बजट
परिवार का बजट, जो सरल बना रहे। एक सीमा तय करें, कुछ ही टैप में खर्च जोड़ें, और हमेशा जानें कि कितना बचा है।
- कितना बचा है, एक नज़र में
हर दिन और हर कैटेगरी के हिसाब से, और यह महीना पिछले महीने के मुक़ाबले कैसा रहा।
- बार-बार आने वाली हर चीज़, एक स्क्रीन पर
किराया, सब्सक्रिप्शन, सैलरी। किसी को भी एक टैप में बंद करें।
- साझा खर्च बाँटें
Daili हिसाब लगाता है कि किसे किसको पैसे देने हैं, और आप ऐप में ही हिसाब चुका देते हैं।
- कौन देखे, यह आप तय करें
पूरा परिवार, कुछ लोग, या सिर्फ़ आप।
सवाल
क्या मुझे अपना बैंक जोड़ना होगा?
नहीं। आप अपना खर्च ख़ुद जोड़ते हैं, और Daili कभी आपके बैंक की जानकारी नहीं माँगता।
क्या यह बिना इंटरनेट के चलता है?
हाँ, आप अपना बजट ऑफ़लाइन भी देख सकते हैं। जो खर्च भेजा नहीं जा सका, वह आपके फ़ोन पर रहता है और ऑनलाइन लौटते ही भेजने के लिए तैयार रहता है।
daili